UP: पाकिस्तान से चित्रकूट पहुंचे दो हिंदू परिवार, सुनाई दर्द भरी दास्तां, बोले- नहीं रुक रहा है दुर्व्यवहार

[ad_1]

Two Hindu families reached Chitrakoot from Pakistan, narrated the painful story, said  the abuse is not stoppi

पाकिस्तानी हिंदू परिवार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पाकिस्तान में लगातार हिंदुओं का पलायन जारी है। वहां से आकर लोग भारत में शरण ले रहे हैं। ऐसे ही दो परिवार धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे हैं, जो पाकिस्तान से आए हैं। परिवार ने पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों की दर्दभरी दास्तां बयां की है। कहा कि वहां हिंदूओं पर अत्याचार नहीं रूक रहा है।

जानकारी के अनुसार, दोनों परिवार पाकिस्तान के कराची से चलकर चित्रकूट पहुंचे हैं। पीड़ित परिवारों ने आर्थिक तंगी और अत्याचारों से परेशान होकर पाकिस्तान छोड़ा है।  यहां पहुंचकर उन्होंने पाकिस्तान के हालात बताए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

दिल्ली के भाटी माइंस से आए परिवारों को चित्रकूट के समाज सेवी ने ही शरण दी है। हालांकि एलआईयू और चित्रकूट पुलिस को पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों की जानकारी नहीं हैं। पाकिस्तानी हिंदू परिवार शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के संग्रामपुर में रह रहा है। मौके पर जानकारी जुटाने पुलिस भी पहुंच गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *