Exclusive: तस्करी से बचा थानों में ठूसीं मूर्तियां अब संग्रहालय में सजेंगी, देश में मिसाल बनेगा गोरखपुर का प्रयास

[ad_1]

Statues saved from smuggling will now adorn museum

राजकीय बौद्ध संग्रहालय में रखी गईं अष्टधातु की मूर्तियां।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


देशभर में थानों के मालखानों में रखीं देवी-देवताओं की प्राचीन बेशकीमती मूर्तियां अब खराब नहीं होंगी। इन मूर्तियों और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए म्यूजियम में सुरक्षित रखा जाएगा। गोरखपुर में इसकी शुरुआत दो वर्ष पहले इंडियन नेशनल ट्रस्ट फार आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज ( इंटेक) की पहल पर की गई थी। इंटेक के इस प्रयास की सराहना करते हुए संसदीय स्थायी समिति ने कानून और न्याय मंत्रालय से मालखानों में रखीं मूर्तियों की सूची एकत्र कराने की सिफारिश की है, ताकि इनका संरक्षण किया जा सके।

गोरखपुर और आसपास के 12 जिलों के थानों के मालखाने में करीब देवी-देवताओं की 157 बेशकीमती मूर्तियां रखी गई हैं। हालांकि यह आंकड़ा दो वर्ष पूर्व का है, अब यह संख्या और बढ़ गई है। ज्यादातर मूर्तियां तस्करी करके ले जाते समय बरामद हुई थीं। इनमें ज्यादातर खराब हालत में हैं।

अब इनके संरक्षण के लिए भारत सरकार की संसदीय स्थायी समिति ने कहा है कि कानून और न्याय मंत्रालय, नियमों में संशोधन करके ऐसी व्यवस्था बनाएं कि मूर्तियों को सुरक्षित तरीके से म्यूजियम में रखा जाए। समिति ने इसकी जानकारी इंटेक के चेयरमैन को भी दी है।

इसे भी पढ़ें: अपने ही बने कातिल: रुपयों के लालच में हुई थी सुरेंद्र की जिंदा जलाकर हत्या, सगा भाई और चाचा निकले हत्यारोपी

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *