तोशाखाना केस में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को तीन साल की सजा, लाहौर से हुई गिरफ्तारी

[ad_1]

पाकिस्तान से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. तोशाखाना केस में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 3 साल की सजा सुनाई गयी है. उनपर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. इस सजा के बाद इमरान पांच साल तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे.

इमरान खान को किया गया गिरफ्तार ?

कोर्ट के फैसले के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक करियर पर संकट आ गया है. वो अगले 5 साल तक चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं होंगे. खबर है कि इस्लामाबाद पुलिस ने भी इमरान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है. इमरान की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है. इस बीच इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता दावा कर रहे हैं कि इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें लाहौर से गिरफ्तार किया गया है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *