BHU News: गमछा लेकर पहुंचे छात्र को अपमानित करने का आरोप, प्रोफेसर के विरोध में छात्रों ने शुरू किया कीर्तन

[ad_1]

Lady professor insulted on reaching with gamcha  students started kirtan at door in protest

संकाय के दरवाजे पर बैठ कीर्तन करते छात्र
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के राजनीति विज्ञान विभाग की एक महिला प्रोफेसर पर भगवा गमछा लेकर पढ़ने के लिए आए छात्र को अपमानित करने का आरोप लगा है। विरोध में शनिवार को दर्जनों की संख्या में छात्र विभाग पहुंचे। छात्रों ने आरोपी महिला प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग करते हुए विभाग के बाहर झाल-ढोलक संग कीर्तन करते हुए प्रदर्शन किया। प्रॉक्टोरियल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। 

छात्रों ने कहा कि बीएचयू के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय भी गमछा लेकर चलते थे। ऐसे में गमछा लेकर बीएचयू के क्लास रूम में जाने पर छात्र को अपमानित करना  कहीं से भी उचित नहीं है। इस बाबत छात्रों ने विभागाध्यक्ष को पत्रक भी सौंपा।

इसमें आरोप लगाया कि शुक्रवार को स्नातक का एक छात्र भगवा गमछा लेकर क्लास में आया तो महिला प्रोफेसर ने उसे अपमानित किया। छात्र को क्लास से बाहर जाने को कहा। छात्रों ने आरोपी प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि उपरोक्त प्रकरण 10 अगस्त तक कार्रवाई करें अन्यथा छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विभागाध्यक्ष ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखकर जांच कराने की बात कही है।  

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी में कितने मिले सबूत, मंदिर है या मस्जिद? पढ़ें सर्वे के पहले दिन क्या-क्या मिला

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *