Explainer : आपके पास कार या एसयूवी है, तो क्यों कराना चाहिए कंप्रेहेंसिव इंश्योरेंस? आइए बताते हैं…

[ad_1]

Car Insurance : क्या आपके पास कोई कार या कोई एसयूवी है? अगर नहीं है, तो ईश्वर करे कि हो जाइए. लेकिन, आपको किसी कार का मालिक होने से पहले यह आवश्यक है कि जब आप कार या एसयूवी के मालिक हो जाएं, तो आप उसकी जिम्मेदारी सामझिए. केवल गाड़ी हो जाने भर से आपकी जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती. कार का मालिक होना कई जिम्मेदारियों के साथ आता है, जिनमें से एक आपकी और आपके पूरे परिवार के जीवन के साथ जुड़ा है और वह है इंश्योरेंस या फिर बीमा. बीमा एक ऐसी चीज है, जो न केवल आपकी गाड़ी को ही सुरक्षित जीवन प्रदान करता है, बल्कि आपको और आपके पूरे परिवार के जीवन को सुरक्षित करता है. बीमा संभावित जोखिमों और अनिश्चितताओं के खिलाफ इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है. कार बीमा एक प्रकार का कवरेज है, जो बुनियादी थर्ड पार्टी बीमा से आगे बढ़कर वाहन मालिकों को व्यापक लाभ प्रदान करता है. भारत जहां सड़क हादसों की जननी है, वहां कार तो क्या लोगों का पैदल चलना भी चुनौतीपूर्ण है. जीवन में किसी भी पल दुर्घटना हो सकती है. एक रिपोर्ट की मानें, तो पूरी दुनिया में जितने सड़क हादसे होते हैं, उसमें भारत की करीब 11 फीसदी हिस्सेदारी है. अब ऐसी स्थिति में आप समझ सकते हैं कि सड़क हादसा कोई सामान्य दुर्घटना नहीं है. गंभीर चोट लगने पर भी आदमी जीवनभर के लिए अपाहिज होकर रह जाता है और खासकर जब गाड़ी के साथ सड़क हादसा हो, तो उसकी क्या स्थिति हो सकती है, इसका आकलन खुद ही किया जा सकता है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *