[ad_1]

परिजनों के साथ पीड़ित छात्रा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के जमुई शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारी फॉर्म में चल रहे हैं। लेकिन इन सब के बावजूद भी शिक्षा विभाग और स्कूलों से हैरान करने वाले मामले सामने आ रहे हैं। विद्यालय के शिक्षकों को न ही उनके निर्देश से डर है और न ही जांच टीम से। ताजा मामला जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चारण का है। जहां मामूली बात को लेकर सहायक शिक्षक ने एक पांचवी कक्षा की छात्रा को मारपीट कर एक हाथ तोड़ दिया। इसको लेकर पीड़ित छात्रा और उसके परिजन ने शनिवार को शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर आरोपी शिक्षा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
दरअसल, सिकंदरा प्रखंड के चारण गांव निवासी गोविंद राम की 14 साल की बेटी सोमा कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय चारण में पांचवी कक्षा की छात्रा है। जो प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार को अपने स्कूल पढ़ने गई थी। वह अपने क्लास रूम में गई थी। तभी विद्यालय के सहायक शिक्षक राजीव रंजन उर्फ राजू मंडल अन्य बच्चों को पढ़ा रहे थे। उसी दौरान सोमा कुमारी ने बेंच पर किताब रख दी। इससे शिक्षक राजीव रंजन नाराज हो गए और आग बबूला होते हुए छात्रा को बुलाया। फिर उसका हाथ मरोड़ कर उसके साथ मारपीट करने लगे। इससे सोमा कुमारी का एक हाथ टूट गया। वहीं, छात्रा दर्द से कराहती रही और शिक्षक से घर जाने की गुहार लगाते रही। लेकिन शिक्षक ने छात्रा की एक न सुनी और उसे घंटों स्कूल में ही उसी हालत में बैठाए रखा। जब पीड़िता स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर पहुंची तो रोते हुए अपने पिता गोविंद राम को पूरी घटना की जानकारी दी।
पीड़ित छात्रा से आपबीती सुनने के बाद उसके बाद परिजन जब स्कूल पहुंचते तब तक शिक्षक फरार हो चुका था। वहीं, पीड़ित छात्रा ने बताया कि जिस वक्त दबंग शिक्षक राजीव रंजन उर्फ राजू मंडल मारपीट कर रहे थे। तब अन्य शिक्षक उसे बचाने तक नहीं पहुंचे। इधर, परिजन छात्रा को इलाज के लिए सिकंदरा रेफरल अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं, शिक्षा पदाधिकारी कपिलदेव तिवारी ने बताया कि घटना को लेकर पीड़ित छात्रा के द्वारा आवेदन दिया गया है। उसके आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link