[ad_1]

पर्यटकों को किया रेस्क्यू
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार की छुट्टी के चलते परिजनों के साथ सैर-सपाटे के लिए टिहरी में कुमाल्डा क्षेत्र के लालपुल के समीप एक रिजॉर्ट में पहुंचे 14 पर्यटकों की जान उस वक्त आफत में आ गई जब अचानक से मौण खाला और बांदल नदी उफान पर आ गई।
एकाएक जलस्तर बढ़ने से कई लोग वहां फंस गए। सूचना पर पुलिस के जवानों और राजस्व कर्मियों ने पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सभी को सकुशल बाहर निकाला और गंतव्य को भेजा।
[ad_2]
Source link