[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना सिटी में भीड़ ने एक युवक पकड़ा लिया। चोरी का आरोप लगाकर उसे पोल से बांध दिया और तब तक पीटते रहे, जब तक वह बेहोश न हो गया। इसके बाद उसे चोर बताकर डायल 112 की टीम के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने युवक के साथ ऐसा बर्ताव किया जो चौंकाने वाला है। आरोप है कि अधमरे हालत में खून से लथपथ विकास को डायल 112 की टीम ने बीच रास्ते ही छोड़ दिया। इसके बाद बायपास थाने की गश्ती गाड़ी की नजर घायल युवक पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने इसे थाने लाया।
विकास की पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ी गई थी
मामले में विकास की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि शनिवार की रात अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी। रात्रि एक बजे मेरे लिए दवा लाने के लिए विकास कुमार महुली गांव से निकलकर गौहरपुर गांव जा रहे थे। इसी बीच गौहरपुर गांव के लोगों ने विकास कुमार को चोर समझकर उसे पकड़ लिया और गांव में पोल से बांधकर जमकर उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच विकास ने इन लोगों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। तब तक पीटते रहे जब तक विकास बेहोश न हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विकास पर चोरी का आरोप लगा उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
अपनी गाड़ी से ले जाकर गांव के बाहर छोड़ दिया
पत्नी का आरोप है कि विकास को डायल 112 की टीम अस्पताल नहीं ले गई उसे बीच रास्ते ही छोड़ दिया। इसके बाद बायपास थाने की पुलिस ने संदिग्ध समझ कर युवक को पकड़ लिया। रविवार सुबह मैं जब विकास की खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। पत्नी ने इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास गई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि विकास बायपास थाने में है। पुलिस ने फौरन कागजी प्रक्रिया के बाद छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
[ad_2]
Source link