Husband Wife : हनीमून की ट्रेन से गायब दुल्हन के कॉल रिकॉर्ड में क्या निकला; तीन पैरा में जानें कहानी घर-घर की

[ad_1]

Bihar News : Indian Couple going to honeymoon places in trouble when bride escaped in running train status

हनीमून पर जा रही दुल्हन ट्रेन से उतर गई थी, हालांकि अपहरण के एंगल से हो रही थी जांच।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हनीमून पर दार्जिलिंग जा रही दुल्हन जब चल रही ट्रेन नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12524 train running status) से गायब हुई तो रेल महकमे में सनसनी फैल गई। अपहरण या हादसे की आशंका से रेल सुरक्षा बल (RPF full form) और राजकीय रेल पुलिस (GRP full form) के साथ रेलवे के अफसरों में भी हड़कंप मच गया। अपहरण या हादसे की आशंका को देखते हुए ‘अमर उजाला’ ने इस खबर का लगातार न केवल पीछा किया, बल्कि सबसे पहले और सिर्फ सच्ची बात सामने लायी। अब दुल्हन मायके में है और पति अपने घर में। मायके वाले ही उसे लाने गुरुग्राम गए, पति ने सूचना के बावजूद नहीं जाना उचित समझा। क्यों? दुल्हन ने अनबन की बात कही थी, लेकिन दोनों के बीच क्या बहुत बड़ा संग्राम मचा है? क्या दुल्हन के कॉल रिकॉर्ड से किसी चक्कर की आशंका सामने आयी है? आखिर बात क्या है, लोग अब यह जानना चाहते हैं। तो, जान लीजिए कि पति-पत्नी के अनुसार यह उनके घर की कहानी है और मनोवैज्ञानिकों की राय में यह घर-घर की कहानी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *