Uttarakhand News: जल विद्युत परियोजनाओं से बिजली उत्पादन का नया रिकॉर्ड, एक दिन में अब तक का सर्वाधिक उत्पादन

[ad_1]

New record of power generation from hydropower projects Uttarakhand news in hindi

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की जल विद्युत परियोजनाओं से पांच अगस्त को बिजली उत्पादन का नया रिकॉर्ड बन गया है। इससे पहले 28 जुलाई का बना रिकॉर्ड भी टूट गया। यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल ने बताया कि जल विद्युत परियोजनाओं से 5 अगस्त को अब तक का रिकॉर्ड 2.5962 करोड़ यूनिट विद्युत उत्पादन हुआ है।

ये भी पढ़ें…National Handloom Day:  देश-दुनिया में छाए उत्तराखंड के हथकरघा उत्पाद, कंडाली और भांग से किए जा रहे तैयार

बताया कि 28 जुलाई को ही निगम की परियोजनाओं से 2.5912 करोड़ यूनिट उत्पादन किया गया था। उन्होंने इस कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्युत गृहों की मशीनों के बेहतर संचालन, रखरखाव और कार्मिकों के उत्कृष्ट कार्य से ही संभव हुआ है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *