Bihar News: बेखौफ होते बदमाश, बैंक लूट के बाद किया इंस्टाग्राम पोस्ट, लिखा- जेल होगा तो बेल होगा, मिस यू दोस्त

[ad_1]

Bihar After the bank robbery the miscreants did an Instagram post wrote Jail hoga to bail hoga Miss you friend

बैंक लूट के बाद आरोपियों की इंस्टाग्राम पोस्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के वैशाली में बदमाशों ने बीते मंगलवार को लालगंज थाना क्षेत्र के तीनपुलवा चौक स्थित एक्सिस बैंक के शाखा से लूट की घटना को अंजाम दिया था। 98 लाख 19 हजार चार सौ रुपये की लूट की थी। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस का डर खत्म सा हो गया है। बैंक लूट के बाद अपराधियों ने इंस्टाग्राम पोस्ट किया और लिखा कि जेल होगा तो बेल होगा, मिस यू दोस्त।

बिहार पुलिस का डर अपराधियों के मन से खत्म सा हो गया है। अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद अपना फोटो इंस्टाग्राम के स्टेटस पर लगा देता है। लिखता है ऐसा कोई जेल नहीं जहां हमारे दोस्त को रखा जा सकता है। वैशाली पुलिस हर दिन वीडियो और फोटो जारी कर अपराधी की पहचान करने में लगी हुई है। वैशाली  पुलिस ने पहचान करने वाले को नगद पुरस्कार देने की बात भी की है। 

बैंक से लाखों रुपये की लूट को अंजाम

दरअसल यह पूरा मामला बैंक लूट का है। बीते मंगलवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के तीनपुलवा चौक स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से 98 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया था। बैंक के अधिकारी ने अज्ञात पांच अपराधियों पर प्राथमिक दर्ज करवाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस का हाथ खाली है। 

इंस्टाग्राम पोस्ट कर लिखा- जेल होगा तो बेल होगा

अपराधियों की हिम्मत बढ़ती ही जा रही है, लूट की घटना को अंजाम देने के बाद इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट करके पुलिस विभाग को बेचैन कर दिया है। पोस्ट के एक फोटो में लिखा हुआ है, मिस यू दोस्त। लूट एक्सिस बैंक लालगंज, दोस्त टेंशन ना लो जेल होगा तो बेल होगा। दूसरी पोस्ट में लिखा हुआ है अपराधी मजनू ऐसा कोई जेल नहीं है।

इस पोस्ट को देखते हुए वैशाली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वैशाली जिले के लालगंज थानान्तर्गत Axis Bank में हुए लूट कांड में शामिल संदिग्ध का फोटो पहचान करने वाले व्यक्ति को नगद इनाम और पुरस्कार दिया जाएगा। पुलिस ने लालगंज थाना प्रभारी का 9431822874  मोबाइल नंबर भी जारी किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *