Hathras News: कई फेरों के लिए निरस्त रहेंगी छपरा व गांधीधाम एक्सप्रेस, यात्रियों को होगी परेशानी

[ad_1]

Chhapra and Gandhidham Express will be canceled for many trips

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पर ठहरने वाली एक त्रैसाप्ताहिक व एक साप्ताहिक अहम ट्रेनों को कुछ फेरों के लिए निरस्त किया जा रहा है। इनके निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

गोरखपुर छावनी में यार्ड रिमाडलिंग एवं गोरखपुर छावनी-कुसम्ही स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन स्थापित किए जाने के लिए नॉन इंटरलाकिंग का कार्य सात अगस्त से 30 अगस्त तक किया जाएगा। इसे लेकर हाथरस सिटी पर ठहरने वाली मथुरा छपरा एक्सप्रेस को कुल 11 फेरों के लिए व भागलपुर गांधीधाम एक्सप्रेस को तीन फेरों के लिए निरस्त किया गया है। 

पीआरओ इज्जतनगर ने बताया कि ट्रेन संख्या 22531/22532 छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, एवं 30 अगस्त को निरस्त रहेगी। 09451 गांधीधाम-भागलपुर 11, 18 एवं 25 अगस्त व वापसी में 09452 भागलपुर-गांधीधाम 14, 21 एवं 28 अगस्त को निरस्त रहेगी। इस दौरान की यात्रा के सभी आरक्षण को पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया है। यात्रियों को इन टिकटों का भुगतान रेलवे से वापस लेना होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *