Nalanda News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 भेड़ों की मौत, राजगीर इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर हुई घटना

[ad_1]

Nalanda 40 sheep died after being hit by an unknown vehicle incident happened on Rajgir Islampur main road

छबिलापुर पुलिस थाना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के नालंदा में सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में अज्ञात वाहन से भेड़ों को टक्कर मार दी। इस दौरान करीब 40 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 भेड़ घायल हैं, जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। हादसा राजगीर इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर हुआ।

दरअसल, भेड़ पालक छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दोगी गांव का रहने वाला रघुनंदन पाल, मुसाफिर पाल और राजकुमार पाल है। भेड़ पालक के मुताबिक रात में सभी भेड़ उसके घर के पास ही बैठी हुई थी। अचानक बारिश होने की वजह से रात में भेड़ उठकर गांव के बाहर राजगीर इस्लामपुर मुख्य मार्ग के KK यूनिवर्सिटी के पास जाकर बैठ गई। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इस घटना में 40 भेड़ों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 10 भेड़े गंभीर रूप से घायल हैं। उन भेड़ों का स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है।

झुंड में करीब 100 से अधिक भेड़ शामिल थी। इस घटना से भेड़ पालक सदमे में है और उनके जीवन चलाने के लिए समस्या खड़ी हो गई है। छबीलापुर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि मृत भेड़ों को मिट्टी के अंदर दफन कर दिया गया है। अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। प्रावधान के अनुसार जल्द ही भेद पालकों को मुआवजा उपलब्ध करा दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *