Water Cess: मुख्यमंत्री ने जल उपकर आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को दिलाई शपथ

[ad_1]

CM Sukhvinder Singh Sukhu administers oath to water cess commission chairman and members

अध्यक्ष पद की शपथ लेते अमिताभ अवस्थी।
– फोटो : जनसंपर्क विभाग

विस्तार


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को सचिवालय में अमिताभ अवस्थी को राज्य जल उपकर आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही एचएम धरेवला, अरुण शर्मा और जोगिंद्र सिंह को आयोग के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव जल शक्ति विभाग ओंकार चंद शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, रितेश कपरेट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कसुम्पटी में आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के लिए कार्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी सप्ताह अध्यक्ष और सदस्य ज्वाइन करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *