Shimla News: किशोर को पीटने का मामला; वीडियो वायरल करने वालों के समर्थन में उतरे ग्रामीण, रिहा करने की मांग

[ad_1]

Boy Nude Parade In Rohru Shimla Beaten Up By Shopkeeper Public protest in Rohru Thana

पुलिस थाना रोहड़ू के बाहर एकत्र हुए टिक्कर के ग्रामीण।
– फोटो : संवाद

विस्तार


टिक्कर में किशोर के साथ हुई मारपीट का वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया पर साझा करने वाले अरविंद नेगी और संदीप देष्टा की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीण भड़क गए हैं। रविवार शाम करीब चार बजे को दर्जनों लोगों ने पुलिस थाना रोहड़ू पहुंच कर गिरफ्तारी को लेकर रोष जताया। ग्रामीणों ने कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों की मंशा अपराध को बढ़ावा देना नहीं था।

पुलिस यदि ऐसे लोगों को गिरफ्तार करेगी तो भविष्य में कोई पुलिस का सहयोग नहीं करेगा। डीएसपी रविंद्र सिंह नेगी ने लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद लोग बार-बार गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल से रिहा करने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने कहा पुलिस ने इस  घटना को अंजाम देने वाले जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया उससे क्षेत्र के लोग संतुष्ष्ट हैं। लेकिन दो लोगों की गिरफ्तारी ग्रामीणों को न्यायसंगत नहीं लग रही है।

लोगों ने कहा कि घटना के तीन दिन तक जब कार्रवाई नहीं हुई तो युवकों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मंशा से ही वीडियो को ग्रुप में साझा किया। कहा कि आरोपी बनाए लोगों को किशोर न्याय अधिनियम की जानकारी नहीं थी। डीएसपी रविंद्र कुमार नेगी ने लोगों को बताया कि घटना के दिन से पुलिस जांच कर रही है। वीडियो को सोशल मीडिया पर सांझा करने के बाद  ही पुलिस ने उनको किशोर न्याय अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।

उन्होंने पूछताछ में स्वयं आरोप को कबूल भी किया है। अब कानूनी प्रक्रिया के तहत की आरोपियों की रिहाई संभव हो सकेगी। पुलिस और ग्रामीणों के बीच करीब एक घंटे तक हुए संवाद के बाद मामला फिलहाल शांत हुआ है। ग्रामीणों ने कहा दोबारा अपराध काे रोकने के लिए सबूत के तौर पर पुलिस के सामने कोई सहयोग नहीं किया जाएगा। ऐसे में सहयोग करने वालों को मनोबल कम होता रहेगा। उसके बाद ग्रामीण  रोहड़ू थाने से चले गए। 

आरोपियों को मिली एक दिन की रिमांड

डीएसपी रविंद्र नेगी ने कहा इस मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय की ओर से सभी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सोमवार को फिर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *