[ad_1]

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 12 अगस्त कर दी है। छह अगस्त को अंतिम तिथि खत्म हो चुकी थी, लेकिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आवेदन करने से रह गए थे।
डाॅ. आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डाॅक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्व बीएड महाविद्यालयों में काउंसिलिंग के जरिए सत्र 2022-24 के प्रथम वर्ष और बीएड सत्र 2021-23 के द्वितीय वर्ष तथा सत्र 2022-23 के एलएलबी प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय वर्ष और बीए एलएलबी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम वर्ष के संस्थागत, भूतपूर्व छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदन पत्र पूरे करने की तारीख 6 अगस्त से 12 अगस्त कर दी गई है।
सभी छात्र-छात्राएं 12 अगस्त तक परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर संबंधित महाविद्यालय के जरिये ऑनलाइन दाखिल कर सकते हैं।
[ad_2]
Source link