[ad_1]

भाजपा और कांग्रेस
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले पांच बड़े मुद्दों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस ने अंकिता हत्याकांड, अग्निवीर, भर्ती घोटाला, जोशीमठ आपदा और केदारनाथ गर्भ गृह के मुद्दों को स्वाभिमान न्याय यात्रा में अपने सबसे प्रमुख हथियार बनाए है, लेकिन भाजपा भी उसी अंदाज में पलटवार की तैयारी में हैं।
विपक्ष के मुद्दों का जवाब देने के साथ ही पार्टी केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और सांगठनिक कार्यक्रमों के जरिये कांग्रेस के हमले को नाकाम करने की रणनीति बना रही है। मानसून के बाद दोनों दलों की चुनावी जंग और ज्यादा भीषण होने के आसार हैं। अमर उजाला ने दोनों दलों की चुनावी रणनीति की पड़ताल की। पेश है ये रिपोर्टः
[ad_2]
Source link