Dharamshala Stadium: मैच से पहले पिचों का जायजा लेंगे भौमिक, इस माह आ सकते हैं धर्मशाला

[ad_1]

BCCI chief curator Ashish Bhowmick will visit HPCA cricket stadium dharamshala

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला।
– फोटो : संवाद

विस्तार


अक्तूबर में होने वाले आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप के मैचों से पहले बीसीसीआई के चीफ क्यूरेटर आशीष भौमिक धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का दौरा करेंगे। चीफ क्यूरेटर मैदान की आउटफील्ड और मैचों के दौरान तैयार की जाने वाली पिचों का भी जायजा लेंगे। जायजा लेने के बाद मैचों के दौरान किए जाने वाले बदलाव को लेकर भी सुझाव देंगे। अक्तूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्डकप की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है।

मैच के लिए धर्मशाला सहित देश के दस क्रिकेट स्टेडियम चुने गए हैं। धर्मशाला स्टेडियम में अक्तूबर में विश्व कप के पांच मुकाबले खेले जाने हैं। आयोजन से पहले बीसीसीआई के चीफ क्यूरेटर चयनित सभी क्रिकेट स्टेडियमों को दौरा करेंगे। इसी कड़ी में वह धर्मशाला भी आएंगे और पिचों का जायजा लेंगे। धर्मशाला में सात अक्तूबर को पहला मुकाबला बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच होगा।

बांग्लादेश की टीम 10 अक्तूबर को बांग्लादेश व इंग्लैंड, 17 को दक्षिण अफ्रीका व नीदरलैंड, 22 को भारत व न्यूजीलैंड और 28 को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होगा।एचपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने बताया कि भारत में आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप के चयनित सभी मैदानों का बीसीसीआई के चीफ क्यूरेटर आशीष भौमिक दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसी कड़ी में वह धर्मशाला आकर यहां पर वह मैदान की आउटफील्ड और पिचों का निरीक्षण करेंगे। सितंबर से पहले उनके दौरे का शेड्यूल तय हो सकता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *