[ad_1]

लापता छात्रों ने बताई असली कहानी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर में बच्ची है तो यह खबर आप छोड़कर आगे नहीं बढ़ें। बिहार के दरभंगा में बर्थडे पार्टी की बात कहकर घर से निकली दो स्कूली छात्राओं के केस में सामने आया है कि वह ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार होने निकल चुकी थीं। वह खुद घर से निकली थीं, इसलिए अभी यह खुलासा होना बाकी है कि वह किसी बात पर ब्लैकमेल होकर निकली थीं या किसी झांसे के नाम पर इतनी होशियारी से उन्हें शिकार बनाया गया था। दोनों लड़कियों ने बरामदगी के बाद भी डर से यह बताया था कि वह पटना घूमने के लिए निकल गई थीं, लेकिन हकीकत यह है कि उन्हें सुसाइड नोट लिखकर घर से निकलने कहा गया था। वह लिखकर निकली थीं। फिर जहां-जैसे बताया गया, वह एक युवक के पीछे-पीछे एक संदिग्ध स्थान पर पहुंचकर ठहर गईं। मीडिया की खबरों से पुलिस का दबाव बढ़ा तो उनकी जिंदगी बच गई।
छात्राओं की जुबानी जानें, उनकी कहानी
दरभंगा जिला के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से गायब दोनो छात्राओं ने लहेरियासराय थाना में पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए दोनों छात्राओं की दोस्ती एक युवक से हुई। उसने कभी मोबाइल या फोन नंबर पर बात नहीं की और न मैसेज किया।
…खबर अपडेट हो रही है
[ad_2]
Source link