Agra News: डूब क्षेत्र में रसूख के आगे बौने हुए नियम, अरबों रुपये की सरकारी जमीन पर हो गए कब्जे

[ad_1]

Illegal encroachment on government land worth billions of rupees in submerged area in Agra

Agra News: दयालबाग पोइया घाट पर युमना किनारे सत्संगियों ने किया अवैध निर्माण।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ताजनगरी आगरा के डूब क्षेत्र में रसूख के आगे नियम-कायदे तार-तार हैं। प्रशासन के लचर रवैये से डूब क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कब्जों का ‘खेल’ चल रहा है। बाईंपुर से लेकर नगला बूढ़ी, सिकंदरपुर, खासपुर, बल्केश्वर तक करीब 15 किमी. डूब क्षेत्र में अरबों रुपये की सरकारी भूमि लापरवाही की भेंट चढ़ गई है।

दयालबाग क्षेत्र में आठ से अधिक गांव में एहतमाली भूमि है। राजस्व रिकॉर्ड में जलमग्न दर्ज है। नदी ने धारा क्या बदली, ग्राम सभा से लेकर डूब क्षेत्र तक भूमाफिया सक्रिय हुए। नतीजा 2014 से 2023 तक 500 से अधिक अवैध निर्माण व कब्जे हो गए। सिंचाई व नहर की भूमि तक नहीं बची। हद तो तब हुई जब एडीए ने डूब क्षेत्र में बिना एनओसी नक्शे तक पास कर दिए। दुकान, मकान, फार्म हाउस से लेकर अपार्टमेंट तक खड़े हो चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर: ‘जगह को खाली कर दें, यहां बने घर ढहाए जाएंगे’, सुनकर सन्न रह गए लोग

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *