[ad_1]

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर से गुरुवार को देहरादून में भविष्य ज्योति समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 10वीं और 12वीं के छात्र सम्मान पाकर बहुत खुश नजर आए। कैबिनेट मंत्री सुबोध नौटियाल ने उनको सम्मानित किया।
सुबह से ही ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के परिसर में छात्रों का आना शुरू हो गया था। जिन छात्रों ने सम्मान समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था, उन्होंने मौके पर ही पंजीकरण करवाया। इस दौरान करीब 700 छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 10वीं में 80 फीसदी या इससे अधिक अंक और 12वीं में 75 फीसदी या इससे अधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान हुआ। समारोह में सभी छात्र देहरादून के थे। अपने माता-पिता और परिजनों के साथ आए छात्रों ने सम्मान पाकर खुशी जाहिर की।
इस दौरान ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें। सफलता पाने की ठान ली जाए तो कोई ताकत तुम्हें पीछे नहीं कर सकती।
डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि कामयाबी की राह मेहनत से निकलती है। बच्चों को अपने सपने पूरा करने के लिए अपने मन की सुननी चाहिए। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि सफल होने के बाद अपने देश और समाज के लिए काम करना भी जरूरी है। युवाओं को अच्छी आदतों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अपने सपने बच्चों पर न थोपें। बच्चों को उनके सपने पूरे करने दें। अपनी रुचि के क्षेत्र में आने पर बच्चे और ज्यादा अच्छा करते हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस छात्रों से बड़े सपने देखने और फिर उन्हें पूरा करने के लिए पूरी क्षमता से जुटने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि भविष्य ज्योति समारोह में सम्मानित होने वाले छात्रों को कॅरिअर के संबंध में कोई परेशानी आती है तो ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में काउंसलिंग करवा सकते हैं। इस काउंसलिंग से भविष्य की राह चुनने में आसानी होगी। यह काउंसलिंग निशुल्क होगी।
[ad_2]
Source link