Double Murder: प्यार पाने की हसरत हुई नाकाम तो लिया इंतकाम, पढ़ें सिरफिरे आशिक के वन साइड लव की खौफनाक स्टोरी

[ad_1]

Udham Singh Nagar Crime News, Youth done double Murder in Revenge of One Side Love

रुद्रपुर पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते एसएसपी मंजूनाथ टीसी। -संवाद 

विस्तार


रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले सिरफिरे आरोपी को 45 पुलिसकर्मियों ने 150 घंटे बाद रामपुर से गिरफ्तार किया। मृतका से एकतरफा प्यार के बाद उपजी नफरत दंपती की हत्या का कारण बना। आरोपी अंबाला भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उसे दबोच लिया।

बुधवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि तीन अगस्त की रात को मूल रूप से गांव अनावा, पुवायां जिला शाहजहांपुर और हाल में ट्रांजिट कैंप निवासी जगदीश उर्फ राजकमल ने वार्ड नंबर सात शिवनगर ट्रांजिट कैंप निवासी संजय और उसकी पत्नी सोनाली की उनके घर में घुसकर कांपा से वार कर हत्या कर दी थी। आरोपी ने सो रहे संजय का गला रेता था, जबकि सोनाली के शरीर में पांच जगह कांपे से वार किया था। शोर सुन कर बीच-बचाव कराने आई संजय की सास गौरी को भी कई वार कर घायल कर दिया था। मृतका की बहन रुपाली की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी।

Udham Singh Nagar News: फिश करी और फिश फ्राई तो खूब खाई होगी, अब मछली के बिस्कुट और पॉपकार्न भी खाइए

बुधवार को पुलिस ने आरोपी राजकमल को रामपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने दोनों की हत्या करने की बात कबूली। उसने बताया कि वह सोनाली से एक तरफा प्यार करता था जबकि मृतका उसे घास नहीं डालती थी। इस दौरान उसके मन में मृतका और उसके पति के प्रति नफरत पलने लगी और उसने उनकी हत्या करने की ठान ली। इसके बाद तीन अगस्त की रात उसने दोनों की हत्या कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। आईजी ने टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को 2,500 और एसएसपी ने 5,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *