Bihar : समस्तीपुर में फंदे से झूलती मिली युवक की लाश, 3 माह पहले हुई थी शादी; सौतेले पिता से चल रहा था विवाद

[ad_1]

Bihar: Dead body of a young man found hanging from a noose in Samastipur, got married 3 months ago step father

पवन कुमार की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


समस्तीपुर में एक 20 साल के लड़के की फंदे झूलती हुई लाश मिली है। मई माह में उसकी शादी हुई थी। सौतेले पिता (चाचा) से विवाद चल रहा था। पवन के मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोई इसे सुसाइड तो कोई मर्डर बता रहा है। घटना खानपुर थानाक्षेत्र के भोरेजयराम गांव की। गुरुवार सुबह युवक की लाश देख परिजन दंग रह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

खानपुर थानेदार दिलीप कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा। फिलहाल में मामले UD केस दर्ज कर लिया गया है। युवक की पहचान सत्यनारायण सहनी के पुत्र पवन सहनी (20) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल भेजा है। 

सौतेली मां और पिता के विवाद चल रहा

परिजनों का कहना है कि पवन की शादी मई महीने में हुई थी। पिछले कुछ दिनों से ह घरेलु विवाद के कारण परेशान था। शादी के बाद इसे सौतेले पिता के विवाद चल रहा है। बुधवार रात यह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। गुरुवार सुबह लोगो ने फंखे से लटका इसका शव देखा। पवन के मामा राज कुमार ने बताया कि पवन जब बच्चा था तो इसके पिता की मौत हो गई। इसके बाद सामाजिक स्तर लोगों ने इसके चाचा सत्यनारायण से पवन की मां की शादी करा दी। सत्यनारायण पहले से शादीशुदा था। बात आई गई हो गई। समय के साथ सभी सब कुछ भूल गए।

दिल्ली में पवन के पिता की संपत्ति है

पवन की शादी हुई तो नये संबंध के साथ यह मामला खुल गया। पवन दिल्ली में रहता था। शादी के दौरान ही घर पर आया था। दिल्ली में पवन के पिता की संपत्ति है। इन दिनों इसकी अपनी मां दिल्ली में थी। पत्नी भी ससुराल में है। लेकिन, इसका सौतेली (चाची) और पिता (चाचा) से विवाद होने लगा। बुधवार को दिन में भी कहा सुनी हुई थी। इस बीच लोगों ने पंखे से लटकता शव देखा। संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *