[ad_1]
Ravivar Puja Niyam: हिंदू धर्म में सप्ताह का सभी दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा और व्रत के लिए समर्पित है. रविवार को भगवान सूर्य की पूजा-उपासना की जाती है. धार्मिक शास्त्रों में सूर्य देव की पूजा और व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. क्योंकि सूर्य देव ऐसे देवता हैं, जो सभी लोगों को साक्षात दर्शन देते हैं. मान्यता है कि जो व्यक्ति रविवार के दिन व्रत रखता है उसे भगवान भास्कर की कृपा से जीवन में शांति व खुशहाली आती है. इतना ही नहीं उसका समाज में मान-सम्मान व यश भी बढ़ता है. ज्योतिष में भी सूर्य को सभी नवग्रहों का राजा कहा गया है. सूर्य की महत्ता इस बात से ही समझी जा सकती है कि सूर्य के प्रकाश से ही पृथ्वी पर जीवन संभंव है. इसलिए रविवार के दिन सूर्य देव की विधि-विधान से पूजा करें और साथ ही इस दिन कुछ नियमों का पालन जरूर करें.
[ad_2]
Source link