Independence Day: वाराणसी में चार स्थानों पर लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा, शहर की खुबसूरती में लगेगा चार-चांद

[ad_1]

Independence Day 100 feet high tiranga will hoisted at four places in Varanasi

आकाश पर तिरंगा
– फोटो : Social Media

विस्तार


वाराणसी शहर में चार स्थानों पर 100 फीट ऊंचे झंडे लगाए जाएंगे। इन्हें काशी विद्यापीठ परिसर, संपूर्णानंद विश्वविद्यालय परिसर, आशापुर चौराहा और कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में लगाया जाएगा। इनकी चौड़ाई 20 फीट और लंबाई 30 फीट होगी। यह बातें सर्किट हाउस सभागार में बैठक के दौरान स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने कहीं।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है। इससे देशवासियों में जातिवाद, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देश के प्रति भावनात्मक प्रेम और सम्मान जागृत होगा।

ये भी पढ़ें: बनारस की गली-गली में गूंजा नारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, तिरंगा यात्रा ने जगाई देशभक्ति की अलख

महानायकों को याद करना आवश्यक: राज्यमंत्री

मां तुझे प्रणाम की कड़ी में शनिवार की सुबह अमर उजाला की तिरंगा यात्रा शानदार अंदाज में निकली। इसमें मुख्य अतिथि व प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले महानायकों को याद करना आवश्यक है। पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके जरिये देशभक्ति की भावना जागृत की जा रही है। राज्यमंत्री ने शहरवासियों से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है। उन्होंने अमर उजाला के अभिनव अभियान की सराहना की और कहा कि तिरंगा यात्रा भव्य, दिव्य है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *