UP : फिर फंसा डाटा का पेच, कृषि प्राविधिक सहायक के 3436 पदों पर शुरू नहीं हो पा रही भर्ती

[ad_1]

Data stuck again, recruitment is not being started on 3436 posts of Agricultural Technical Assistant

यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार


कृषि प्राविधिक सहायक के 3436 पदों भर्ती प्रक्रिया फिर अटक गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती-2013 के 906 अभ्यर्थियों का जो संशोधित डाटा भेजा था, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने उसे अधूरा बताया है। दोनों आयोगों के बीच डाटा के लेनदेन में अभ्यर्थी घनचक्कर बन गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती-2013 में शामिल हुए 906 अभ्यर्थियों को नई भर्ती में शामिल किया जाना है। ये अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं। नई भर्ती में इनसे अलग से आवेदन लिए जाएंगे, जिसके लिए एनआईसी के माध्यम से अलग सॉफ्टवेयर तैयार कराया गया है। यह भर्ती पहली बार यूपीएसएसएससी कराने जा रहा है। इससे पहले इस भर्ती की जिम्मेदारी यूपीपीएससी के पास थी।

वर्ष 2023 की भर्ती यूपीपीएससी ने ही कराई थी, सो यूपीएसएसएससी को इन अभ्यर्थियों से संबंधित पुराना डाटा चाहिए, जो यूपीपीएससी के पास है। यूपीपीएससी ने पहली बार डाटा भेजा तो कहा गया कि डाटा निर्धारित प्रारूप में नहीं है। यूपीपीएससी ने संशोधित डाटा भेज दिया, तब भी भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया गया। जब अभ्यर्थी विज्ञापन के लिए यूपीएसएसएससी में धरना देने पहुंचे तो उनसे कहा गया कि दूसरी बार मिला डाटा अधूरा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *