[ad_1]

दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने 16 अगस्त से बुलाए गए दो दिन के विधानसभा सत्र को बढ़ाकर 10 दिन का करने की मांग की हे। इस बाबत उन्होंने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भी लिखा है। विधानसभा का सत्र बढ़ाने के लिए तर्क दिया है कि राजधानी की समस्याओं पर चर्चा के लिए दो दिन अपर्याप्त हैं। भाजपा विधायकों ने ही दिल्ली की 12 ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा का नोटिस दिया है। इसलिए अधिवेशन की अवधि बढ़ाई जाए।
[ad_2]
Source link