Politics: बिहार सरकार सही जमीन दे तो दरभंगा एम्स का एक घंटे में करवा दूंगा शिलान्यास; बीजेपी MP का बड़ा दावा

[ad_1]

Gopal ji Thakur says if govt gives right land, I will get foundation stone of Darbhanga AIIMS done in an hour

बीजेपी सांसद गोपाल जी ठाकुर और भाजपा नेता संजय सरावगी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार में दरभंगा के भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर कहा कि दरभंगा में एम्स निर्माण को दुनिया कि कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है। इसके लिए समय जो लग जाए, लेकिन किसी भी कीमत पर दरभंगा में ही होगा। एम्स का निर्माण दरभंगा में कौन नहीं चाहता है। भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तो पूरा सिस्टम यहां के लिए देने का काम किया। वे तो यहां शिलान्यास करने वाले थे। इसके लिए केंद्र सरकार ने सारे पद स्वीकृत कर दिए थे।

‘तो हम इसका निर्माण 2025 में कराएंगे’

ठाकुर ने कहा कि बिहार सरकार सही जमीन दे तो हम घंटे भर में शिलान्यास करवा देंगे। अगर बिहार सरकार अब जमीन नहीं देती है हम लोग धरना प्रदर्शन के माध्यम से लड़ाई लड़ने के तैयार है। महामहिम राज्यपाल से भी अपनी बात रखेंगे। इन सबसे अगर बात नहीं बनी तो 2025 में बिहार में हमारी सरकार बनेगी तो हम इसका निर्माण कराएंगे। बिहार में जब भाजपा सत्ता में रही है तब ही मिथिला और उत्तर बिहार का विकास हुआ है।

‘मुख्यमंत्री को एक उम्र का दोष तो दूसरा…’

इधर, भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की आलोचना करने से बचना चाहिए। उनको चरण वंदन करना चाहिए आभार व्यक्त करना चाहिए, क्योंकि पटना में एम्स होने के वावजूद उन्होंने दरभंगा को एम्स दिया है। सरावगी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी नाव दिए थे, पनिया जहाज दिए थे, नदी में, नाला में, तालाब, बाढ़ के पानी में एम्स बनेगा। उन्होंने एम्स दिया जिसके एक बड़े भवन, कॉलेज, मैदान का निर्माण होना है। मुख्यमंत्री जी सही जगह बताएं जहां कि एम्स का निर्माण हो सके। मुख्यमंत्री जी को एक तो उम्र का दोष है और दूसरा कुर्सी के मोह में वे राजद और उपमुख्यमंत्री की बात को नहीं काट सकते हैं।

‘एम्स हर कीमत पर दरभंगा में ही बनेगा’

सरावगी ने कहा कि एम्स का निर्माण दरभंगा में ही होगा। किसी की हिम्मत नहीं है कि वह कितने भी सांसदों से लिखवा कर दे दें। लेकिन एम्स हर कीमत पर दरभंगा में ही बनेगा। अगर इन लोगो की सरकार में निर्माण नहीं हुआ तो हमारी सरकार बनते ही हम लोग जमीन देंगे और हम लोग ही एम्स का निर्माण कराएंगे। मैं चेतावनी देना चाहता हूं माननीय उपमुख्यमंत्री जी को विकास में राजनीति मत कीजिए। मिथिला के लोगों की भवना के साथ खिलवाड़ मत कीजिए और जल्दी से सही जगह दीजिए की एम्स का निर्माण हो सके।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *