डीयू : एनसीवेब दाखिलों के लिए पहली कटऑफ सूची जारी

[ad_1]

बीते साल की अपेक्षा इस वर्ष बीए प्रोग्राम और बीकॉम की कटऑफ में छह फीसदी की गिरावट

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीवेब) के शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के स्नातक पाठ्यक्रम की पहली कटऑफ सूची सोमवार को जारी हो गई है। बीए प्रोग्राम और बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सूची जारी कर दी गई है। बीते साल की अपेक्षा इस साल बीए प्रोग्राम और बीकॉम की कटऑफ की तुलना में छह फीसदी की गिरावट हुई है। बीए अर्थशास्त्र के साथ राजनीतिक विज्ञान में चार फीसदी और बीकॉम में छह फीसदी की गिरावट आई है। इसके आधार पर 17 अगस्त तक छात्र आवेदन कर सकते हैं।

इस साल मिरांडा हाउस में राजनीति विज्ञान व अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम में सर्वाधिक कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 90 प्रतिशत है, जोकि बीते वर्ष 94 प्रतिशत थी। बीकॉम के लिए सबसे ज्यादा कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए गिरकर 89 प्रतिशत है। पिछले वर्ष बीकॉम में दाखिले के लिए जीसस एंड मैरी कॉलेज में सबसे ऊंची कटऑफ 95 थी। इसी तरह बीए इतिहास के साथ राजनीति विज्ञान में सबसे ऊंची कटऑफ मिरांडा ने 91 प्रतिशत पर जारी की है, जो पिछले साल 91 प्रतिशत रही थी। जिन छात्रों ने विश्वविद्यालय में आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर सूची देख सकते हैं।

बतादें कि एनसीवेब के लिए 26 कॉलेज केंद्र हैं, जिन पर बीए और बीकॉम की पढ़ाई होती है। यहां दिल्ली की ऐसी लड़कियां भी दाखिला ले सकती हैं जो कि किसी पार्ट टाइम कोर्स व नौकरी करने के कारण रेगुलर कॉलेज में दाखिला नहीं ले सकती हैं। उम्मीदवारों के पास सीटें स्वीकार करने के लिए आज से 17 अगस्त शाम 4:59 बजे तक का समय होगा। ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और स्वीकृत कर सकते हैं। उम्मीदवार शाम 4:59 बजे तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। पहली कटऑफ में सामान्य वर्ग के लिए मिरांडा में जहां 89 प्रतिशत है, वहीं, हंसराज में 88 प्रतिशत, केशव महाविद्यालय में 76 प्रतिशत और एसपीएम कॉलेज में 75 प्रतिशत कटऑफ जारी की है। सामान्य वर्ग के लिए सबसे कम आदिति महाविद्यालय व भागिनी निवेदिता में 62 प्रतिशत पर दाखिला लिया जा सकता है। वहीं, ओबीसी में सबसे ऊंची कटऑफ मिरांडा में 85 व हंसराज में 84 प्रतिशत जारी की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *