Bihar News : मुजफ्फरपुर में जदयू नेता की हत्या; 25 लाख रुपये की डील में गोलियों से भूना

[ad_1]

Bihar News: JDU leader murdered in Muzaffarpur; Money transaction controversy, JDU party, Bihar police

सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार


मुजफ्फरपर में अपराधियों ने जदयू नेता की हत्या कर दी। अपराधियों ने जदयू नेता दो गोली मारी। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने जदयू नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान जदयू नेता ने दम तोड़ दिया। जदयू नेता की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने अनुसार, रुपयों के लेनदेने के विवाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। मृतक की पहचान मोरसंडी पंचायत जदयू उपाध्यक्ष संजीत राम के रूप में हुई।

25 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद था

स्थानीय लोगों का कहना है कि संजीत राम का गांव के ही चार लोगों के साथ जमीन कारोबार में करीब 25 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में पहले विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला खूनी खेल में बदल गया। बात इतनी बढ़ी कि दूसरे पक्ष ने संजीत राम को दो गोली मार दी। गोली लगते ही संजीत राम नीचे गिर गए। उन्हें मरा हुआ समझकर अपराधी फरार हो गए। इलाज के दौरान पटन में संजीत राम ने दम तोड़ दिया। 

4 लोगों के खिलाफ परिजनों ने थाने में की शिकायत

घटना के बाद संजीत राम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के द्वारा गांव के ही 4 लोगों को हत्या का नामजद अभियुक्त बनाया गया और उसमें पैसे लेनदेन की जिक्र की गई है। यह लेनदेन जमीन कारोबार से ही जुड़ा हुआ है। डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने कहा कि परिजनों ने इस मामले में चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाया है। सभी बिंदुओं पर पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *