[ad_1]

butter festival
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरकाशी जिले से 40 किमी दूर 11 हजार फीट ऊंचे दयारा बुग्याल में मक्खन की होली खेली जाएगी। 17 अगस्त को आयोजित होने वाले बटर फेस्टिवल में विभिन्न सांस्कृतिक दल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही ग्रामीण पारंपरिक रूप से होने वाले नृत्यों, रासों का आयोजन करेंगे।
पत्रकारों से बात करते हुए दयारा पर्यटन उत्सव समिति रैथल के अध्यक्ष मनोज राणा ने बताया, नटीण, भटवाडी, क्यार्क, चंद्राणी पांच गांव समिति के तत्वावधान में हर साल अनोखा बटर फेस्टिवल आयोजित किया जाता है।
प्रकृति के बीच के मधुर संबंध का भी प्रतीक
इस साल कल 17 अगस्त को होने वाले फेस्टिवल से प्रदेश के विंटर गेम्स को बढ़ावा मिलेगा। बताया, 17 अगस्त को सुबह दयारा बुग्याल भ्रमण के साथ ही बटर फेस्टिवल के अनूठे उत्सव का हिस्सा बनने के बाद पर्यटक वापस रैथल लौटेंगे।
ये भी पढ़ें…Uttarakhand Weather: चमोली में मलबे में दफन हुए चार लोग, दो की मौत, मदमहेश्वर में फंसे 120 श्रद्धालु निकाले
इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि आने की सहमति दी है। कहा, प्रकृति का आभार जताने वाले यह उत्सव ग्रामीणों और प्रकृति के बीच के मधुर संबंध का भी प्रतीक हैं।
[ad_2]
Source link