[ad_1]

गंगोत्री हाईवे बंद
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारी बारिश से भूस्खलन के चलते ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बुधवार रात नरेंद्रनगर के पास बगड़धार में यातायात के लिए बंद हो गया है। पहाड़ी से भूस्खलन होने से हाईवे पर भारी मात्रा में बोल्डर और मालवा गिरा है। नरेंद्रनगर क्षेत्र में पिछले एक घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है।
आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बताया गया कि हाईवे बंद होने पर ट्रैफिक को भद्रकाली और चंबा में रोक दिया गया है। बारिश थमने पर हाईवे को यातायात के लिए खोलने में करीब तीन घंटे का वक्त लग सकता है।
[ad_2]
Source link