परमाणु ऊर्जा संयंत्र के करीब बमबारी जारी

यूक्रेन के जपोरिज़िया परमाणु संयंत्र पर क़ब्ज़ा की रूसी सेना ने रात निकोपोल पर राकेटों से हमला किया। थोड़े-थोड़े अंतराल पर हुए हमलों में चार लोग घायल हुए है ।रूसी सेना ने कहा यह हमला परमाणु संयंत्र के नज़दीकी इलाक़ों में हुई गोलीबारी के बाद किया है।यूरोप का सबसे बड़ा जपोरिज़िया परमाणु संयंत्र डेनिप्रो नदी के एक किनारे पर स्थित है जबकि दूसरे किनारे पर निकोपोल शहर स्थित है।इस बीच यूक्रेन सरकार ने 24 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के आयोजनो को रद कर दिया है।राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेसकी ने कहा है कि इन विशेष आयोजनों पर रूसी सेना हमला कर सकती है. 1991 में इसी दिन सोवियत संघ से अलग होकर यूक्रेन स्वतंत्र अस्तित्व में आया था। शहर के मेयर इहोर तेरेखोव ने बताया है कि कुछ समय से रूसी सेना रात के समय लगातार गोलीबारी कर रही है।मिक़ोलइव शहर पर भी रूसी हमले जारी है।मेयर वीटाली किम ने लोगों से एक स्थान पर एकत्रित न होने के लिए कहा है।डोनेस्क प्रांत पर पूर्ण नियंत्रण के लिए रूसी सेना के हमले जारी है।प्रांत के पिस्की,बाखमूट,क्रैमेटोस्क्र शहरों में लड़ाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *