[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 17 Aug 2023 04:06 PM IST

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने ससुर पर आरोप लगाया है। उसने बताया कि घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे। इसी दौरान ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी अतुल कुमार के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जहानाबाद के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2019 को थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी कुछ समय तक सब कुछ सही चलता रहा। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति, ससुर, जेठ-जेठानी दहेज को लेकर उसे ताना देने लगे।
ये भी पढ़ें- बरेली में ग्रामीणों का हंगामा: सड़क पर छुट्टा पशु खड़े कर पशुधन मंत्री का रास्ता रोका, SDM से धक्कामुक्की
आरोप है कि 30 जून 2023 को रात करीब 11 बजे जेठ ने उसे चारपाई पर दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर सभी लोग भाग गए। दो दिन के बाद घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे। वह घर में अकेली ही थी। इसी दौरान ससुर उसके कमरे में घुस आया।
[ad_2]
Source link