[ad_1]

संजय जायसवाल
– फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार के काल में बिहार की स्थिति पाकिस्तान से भी बदतर हो चुकी है। अगर गौ तस्करी के लोगों के खिलाफ कोई भी बोलेंगे तो उसकी लाश ही दिखाई देगी। चाहे वह पुलिस अफसर हो या आम आदमी। बेतिया में 15 अगस्त के दिन पाकिस्तार जिंदाबाद के नारे लगे। झंडा लहराया गया। जिन छात्रों ने इस घटना का विरोध किया कि आप आपत्तिजनक झंडा क्यों लहरा रहे हैं, उन्हे पुलिस अब जेल भेजने का काम कर रही है। नाग पंचमी में चंपारण में सभी लोग अपने घरों का झंडा बदलते हैं। लालसरैया में कोई भी आदमी महावीरी झंडा खरीदकर घर ले जाता है तो उसकी गिरफ्तारी हो जाती है।
बता दें कि बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के लाल सरैया में स्थित सीताराम प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के झंडोत्तोलन के बाद कुछ विशेष समुदाय के लड़कों द्वारा हरा रंग धार्मिक झंडा फहराने से तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। इन लड़कों पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप लगे थे। हालांकि, पुलिस ने इनमें से कुछ लड़कों को हिरासत में भी लिया था। यह मामला काफी चर्चा में था। सोशल मीडिया पर भी यह मामला काफी वायरल हुआ था। इलाके में तनाव नहीं बिगड़े इसलिए पुलिस लगातार कैंप कर रही है।
सम्राट का तंज- दिल्ली में नेताओं ने मिलने के टाइम हीं नहीं दिया
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने नीतीश कुमार को नेता और CM बनाया था। उनके गठबंधन में लाया। लेकिन, उन्होंने गठबंधन तोड़ दिया और जिसका वह विरोध करते आ रहे थे उनके साथ जाकर सरकार बना ली। सम्राट चौधरी ने तंज कसा कि वह दिल्ली गठबंधन के नेताओं से मिलने गए थे। लेकिन, किसी भी गठबंधन ने नीतीश कुमार को टाइम नहीं दिया। वह टाइम मांगते रह गए लेकिन टाइम नहीं मिला।
[ad_2]
Source link