CM Bhupesh Baghel: बघेल ने हिमाचल को दी 11 करोड़ की मदद, बोले- एकजुटता के साथ करेंगे आपदा का सामना

[ad_1]

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel  offers 11 crore rupee aid for HImachal Pradesh relief work

छत्तीसगढ़ के मख्यमंत्री भूपेश बघेल।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश को 11 करोड़ रुपये की सहायता दी है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर लिखा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए हम सब छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूं।

हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं और सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे तथा सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे। हम सब ईश्वर से सबकी रक्षा की प्रार्थना करते हैं। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पोस्ट किया- आपदा के इस कठिन समय में कांग्रेस पार्टी और सभी देशवासी देवभूमि हिमाचल की जनता के साथ खड़े हैं।

सहायता देने के लिए आभार जताया

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में दस हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्य चला रही है। उन्होंने प्रदेश की खुले मन से मदद करने वाले सभी अंशदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *