लेम्बोर्गिनी की पहली इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार से उठा पर्दा, नाम ‘लैंजाडोर’

[ad_1]

सैक्रामेंटो (कैलिफोर्निया)/नई दिल्ली : इटली की कार बनाने वाली कंपनी लेम्बोर्गिनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार के कॉन्सेप्ट मॉडल से पर्दा उठा दिया है. ऑटोमेकर ने अमेरिकी प्रांत कैलिफोर्निया में आयोजित मोंटेरे कार वीक में आधिकारिक तौर अपनी नई इलेक्ट्रिक कार के कॉन्सेप्ट मॉडल का अनावरण किया है. कंपनी की ओर से इसका नाम ‘लैंजाडोर’ रखा गया है. कंपनी की यह पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन है और यह लेम्बोर्गिनी का फोर्थ सीरीज प्रोडक्शन होगा. ऑटोमेकर ने 2021 में डीकार्बोनाइजेशन और इलेक्ट्रिफिकेशन की दिशा में कदम रखने का ऐलान किया था. अपनी पहली इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार से पहले कंपनी ने रेवुएल्टो को प्रदर्शित किया था, जो एवेंटाडोर को रिप्लेस करके आई थी. कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार लैंजाडोर उस सीरीज मॉडल के बारे में बताती है, जिसका उत्पादन 2028 में शुरू किया जाएगा.

फुल इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार को पेश करने में लगे दो साल

वाहन निर्माता कंपनी लेम्बोर्गिनी का कहना है कि उसे हाई परफॉम्ड फुल इलेक्ट्रिफाइड कार पेश करने में दो साल लग गए. ऑल इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार ग्रैंड टूरर गाड़ी है, जिसमें 2+2 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. यह फोर डोर कार है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि लेम्बोर्गिनी चार दरवाजों वाला वाहन बना रही है. इससे पहले भी उसने एस्टोक कॉन्सेप्ट कार का प्रदर्शन किया था, जो चार दरवाजों वाली बॉडी स्टाइल के साथ आई थी.

मोटर एवं बैटरी

लैंज़ाडोर में हरेक एक्सल पर हाई पावर इलेक्ट्रिक मोटर है, जिसमें स्थायी ऑल-व्हील ड्राइव होगा. इसमें रियर एक्सल पर ई-टॉर्क वेक्टरिंग की सुविधा होगी. लेम्बोर्गिनी का कहना है कि पीक पावर आउटपुट एक मेगावाट से अधिक होगा, जो लगभग 1,340 बीएचपी है. निर्माता के अनुसार, लैंज़ाडोर नई पीढ़ी की हाई परफॉर्म्ड बैटरी द्वारा पावर्ड होगी, जो लंबी दूरी भी आसानी से तय कर सकेगी.

2+2 ग्रैंड टूरर होगी नई कार

कंपनी ने मई 2021 में इलेक्ट्रिक कार बनाने की बात का ऐलान किया था. कंपनी का कहना है कि उसका पहला इलेक्ट्रिक वाहन 2+2 ग्रैंड टूरर होगा. ऑटोमेकर ने दावा किया कि कार को पूरी तरह से ईवी के रूप में बेचा जाएगा. स्टीफन विंकेलमैन ने यह भी कहा था कि आने वाली ईवी का ग्राउंड क्लीयरेंस लेम्बॉर्गिनी उरुस एसयूवी से कम होगा. ऑटोमेकर के प्रमुख ने आगे कहा कि कार हुराकेन और रेवुएल्टो की तुलना में अधिक दैनिक उपयोग के लायक होगी, लेकिन क्रॉसओवर नहीं होगी.

लेम्बॉर्गिनी के प्लेटफॉर्म पर नहीं चलेगी नई कार

लेम्बॉर्गिनी के सीईओ ने पहले ही संकेत दिया है कि यह पूरी तरह से लेम्बॉर्गिनी प्लेटफॉर्म पर नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि इसके बजाय, इस ईवी को फॉक्सवैगन ग्रुप के सहयोग से लाभ होगा. लेम्बॉर्गिनी उरुस बेंटले बेंटायगा, पोर्श केयेन, ऑडी क्यू7, ऑडी क्यू8 और फॉक्सवैगन टॉरेग से संबंधित है. लेम्बोर्गिनी के प्रमुख मॉडल रेवेल्टो में पहले से ही एक नए V12 इंजन पर आधारित PHEV सेटअप है. विंकेलमैन ने योजना का खुलासा करते हुए कहा है कि कंपनी 2024 में प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उरुस एस/परफॉर्मेंट और हुराकन रिप्लेसमेंट लाने की योजना बना रही है. उरुस के बाद वर्ष 2029 में एक ऑल-इलेक्ट्रिक कार के रूप में नया प्रोडक्टर आने की उम्मीद है.

पोर्श 911 EV को देगी टक्कर

ये कंपनी की पहली प्योर इलेक्ट्रिक कार होगी. ये नई बॉडी स्टाइल के रूप में पेश की जा सकती है. कंपनी ने जानकारी दी है कि इस इलेक्ट्रिक कार में उरुस जैसी क्षमता नहीं होगी. इसके साथ ही, कंपनी ने उन अटकलों का भी खंडन किया है कि नया मॉडल एक क्रॉसओवर हो सकता है. हालांकि, उम्मीद है कि ये ईवी अधिक ग्राउंड क्लियरेंस के साथ पेश की जाएगी. इसमें लेम्बॉर्गिनी के पुराने मॉडल वाले कुछ रेट्रो स्टाइलिंग तत्व हो सकते हैं. लेम्बॉर्गिनी की ये इलेक्ट्रिक कार पोर्श 911 EV को टक्कर दे सकती है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *