[ad_1]

क्षतिग्रस्त मोबाइल की सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रेन में चार्जिंग करते समय स्मार्टफोन फटने से पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर शनिवार अपराह्न तीन बजे अफरातफरी मच गई। प्लेटफॉर्म से सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस पटना की ओर रवाना हो चुकी थी। इसी ट्रेन के एक कोच में यात्री का स्मार्टफोन चार्जिंग पर लगा था। अचानक मोबाइल से धुआं निकलने लगा और वो फट गया।
यात्री ने घबराहट में मोबाइल को ट्रेन की खिड़की से बाहर फेंक दिया। इधर, ट्रेन भी खुल चुकी थी। घटना को लेकर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। करीब 10 मिनट तक प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी का माहौल रहा। रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों ने काफी पूछताछ की लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि मोबाइल किस यात्री का है। आधे घंटे के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
[ad_2]
Source link