Bareilly News: विवाहिता को भगा ले गया दूसरे समुदाय का युवक, छेड़खानी के आरोप में जा चुका है जेल

[ad_1]

muslim man abducted married girl in bareilly

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में दूसरे समुदाय का युवक शादीशुदा युवती को लेकर फरार हो गए। जब युवती की मां ने आरोपियों का विरोध किया उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में देकर कार्रवाई की मांग की है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की बेटी की शादी उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर में रहने वाले युवक के साथ दो साल पहले हुई थी। युवती की शादी से पहले ही उसके गांव के दूसरे समुदाय के युवक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी थी, जिसमें वह जेल चला गया था। 

ये भी पढ़ें- बीवी की बेवफाई से टूटा ब्रजनंदन: नोट में लिखा- इसे तो पत्नी कहते घिन सी आने लगी है… इसलिए सुसाइड कर रहा हूं

जेल से छूटने के बाद वह युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब महिला आरोपी के घर जानकारी लेने गई तो उसके परिजनों ने उसके साथ अभद्रता की। उसे पीटा भी गया। पीड़ित महिला ने युवक और उसके घरवालों के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *