[ad_1]

पकड़े गए गौमांस तस्कर
– फोटो : पुलिस
विस्तार
भरगैन कासगंज से स्कार्पियों कार में सात कुण्टल गौमांस दिल्ली ले जा रहे दो गौमांस तस्करों को कोतवाली पुलिस ने शनिवार की प्रात: अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के पास एनएच 91 पर गिरफ्तार कर लिया। तेज गति से कारण असंतुलित हो कार पलट गयी तथा उसमें भरा मांस सड़क पर फैल गया। कार से पुलिस ने छुरे, रस्से तथा नशीला पाउडर डायजेपाम बरामद किया। दोनों मांस तस्करों को जेल भेज दिया है।
सिकंदराराऊ कोतवाली को ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव बिलार के पास पलटी स्कार्पियों कार में से मांस सड़क पर फैला पड़ा है। ग्रामीणों को अंदाज हो गया कि पीली रंगत लिये यह मांस निश्चित गाय का है। मांस ले जा रहे दोनों तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये सुमित जाटव पुत्र सुनील निवासी रघुवीर एन्कलेव गाजियाबाद, परवेज तौमर पुत्र उम्मेद अली निवासी शालीमार गार्डन गाजियाबाद ने बताया कि वे आवारा घुम रही गायों को पकड़ कर उन्हें नशीला पावडर डाईजाम खिला देते है, जिससे वे नशे में हो जाती है। उन्हें रस्से से बांध कर काट देते हैं तथा मांस को जगह-जगह बेच देते हैं।
यह मांस भरगैन कासगंज की सड़क पर घूम रही आवारा गाय का है। इस मांस को बेचने सीलमपुर दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने कार से रस्से तथा बड़े-बड़े छ़ुरे बरामद किये हैं। प्रकरण को लेकर कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गये तस्करों से व्यापक पूछताछ की गई है। इस गोरखधंधे में लिप्त अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों को विभिन्न धाराओं में जेल भेजा है।
[ad_2]
Source link