Shimla News: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हिमाचल में तबाही पर जताई चिंता

[ad_1]

Preity Zinta expressed concern over the devastation in Himachal

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम नोट में हिमाचल में भारी तबाही पर चिंता जताई है। गृह राज्य हिमाचल को लेकर उन्होंने कहा है कि उनकी प्रार्थनाएं सभी प्रभावित लोगों के लिए हैं। उन्होंने लिखा कि हिमाचल के हालिया दृश्यों को देखने के बाद लगता है प्रदेश पूरी तरह से तबाह हो गया है।

बड़े पैमाने पर भूस्खलन से लोगों की जानें जाने, घरों और बुनियादी ढांचे को नष्ट होते देखना दिल दहला देने वाला है। वह भगवान इस कठिन समय में लोगों की रक्षा करें, क्योंकि प्रकृति ने उनके खूबसूरत पहाड़ी राज्य पर अपना प्रकोप फैलाया है। उन्होंने शिमला के कृष्णानगर इलाके में मकानों के पूरी तरह से ढह जाने का एक विनाशकारी वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *