अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान: सम्मानित होने के लिए दिखा उत्साह, सुबह सात बजे से लगी लंबी-लंबी कतारें

[ad_1]

Medhavi Chhatra Samman Samaroh in Srinagar: students Enthusiasm shown to be honored

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पंजीकरण के लिए लगीं कतारें
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सुबह सात बजे श्रीनगर के गुनगुनी धूप में डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के बाहर दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थी की लंबी-लंबी कतारे लगी है। मौका है अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी सम्मान समारोह का। बड़ी संख्या में मेधावी अपने अभिभावकों के साथ पुलवामा, शोपियां, बांदीपोरा, बडगाम, अनंतनाग सहित अन्य जिलों से पहुंचे है। उप-राज्यपाल से सम्मानित होने को लेकर मेधावियों में उत्साह और उमंग का माहौल है।

शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर से सुरक्षा जांच के बाद विद्यार्थी पंजीकरण काउंटर पर पहुंचे। सुबह दस बजे से पंजीकरण शुरू हुआ। दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण के लिए अलग- अलग काउंटर बनाए है। पंजीकरण के साथ ही बच्चों को प्रमाणापत्र, मेडल और पुरस्कार दिया गया। इस के बाद उन्हें कार्यक्रम स्थल में बैठाया। सम्मानित होने वाली की सूची में अपना नाम देखने के लिए बच्चों में उत्साह दिखा। 

विद्यार्थियों को अमर उजाला अखबार से भी रूबरू करवाया गया। अखबार के लिए खबरें जुटाने से लेकर संपादन और प्रकाशन तक हर प्रक्रिया के बारे में जाना। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने सफल को भी बयां किया। अमर उजाला द्वारा कार्यक्रम में मेधावियों के साथ उनके अभिभावकों के लिए भोजन का भी प्रबंध किया था। समारोह में बच्चे सेल्फी लेते भी नजर आए, तो कई अपने अभिभावकों के साथ यादगारी ग्रुप फोटो खिंचवाते दिखे। बच्चों की सफलता की खुशी उनके अभिभावकों की मुस्कानों में साफ नजर आईं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के समारोह स्थल पहुंचे ही पूरा हाल तालियाों से गूंज उठा। उपराज्यपाल ने छात्रों को सम्मानित किया और उनके संग तस्वीर की खिंची। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *