[ad_1]

टपकेश्वर मंदिर के मुख्य मार्ग पर आया मलबा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून में लगातार दूसरे दिन सुबह-शाम हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर के तमाम नाले, खाले, नदियां उफान पर आ गए। इससे शहर के मुख्य मार्गों से लेकर पहले से बदहाल गली मोहल्लों की सड़कें तालाब बन गईं। जिससे कई दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल भी हो गए।
वहीं नदी किनारे बस्तियों में रहने वाले लोग रातभर सहमे रहे। जिला प्रशासन ने सहस्रधारा क्षेत्र के साथ ही नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। नगर निगम और प्रशासन की टीमें भी रातभर गश्त पर रहीं।
दरअसल शहर में रविवार से ही तेज बारिश हो रही है। सोमवार तड़के भी तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह करीब 10 बजे तक मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहा। हालांकि दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन शाम छह बजे से ही एक बार फिर बूंदाबांदी का दौरा शुरू हो गया। साढ़े सात बजे के आसपास तेज बारिश शुरू हो गई। रातभर रुक-रुककर तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा।
बारिश के कारण माजरा चौक, प्रिंस चौक, रेलवे स्टेशन चौक, एस्लेहॉल चौक, दर्शन लाल चौक समेत शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। जिसके चलते कई बार जाम जैसी स्थिति भी बनी। वहीं पलटन बाजार में दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को काफी परेशानी हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में देहरादून जिले में 14.6 एमएम बारिश हुई। यह सामान्य से 15 फीसदी अधिक है। वहीं सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रहा। विभाग ने मंगलवार को भी दून में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
[ad_2]
Source link