Gangotri Bus Accident: चालक बहुत तेज चला रहा था गाड़ी…लापरवाही के कारण हुआ बस हादसा, मुकदमा दर्ज

[ad_1]

Gangotri bus accident due to driver negligence Uttarakhand news in hindi

गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड में रविवार को गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास हुए दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया की प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों से बातचीत से पता चला है की चालक बस बहुत तेज चला रहा था। उसकी गलती से ही दुर्घटना हुई है।

मनेरी थाने में ड्राइवर मुकेश कुमार के खिलाफ मनेरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल चालक अभी एम्स में भर्ती है। उसके ठीक होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। एसएसआई उमेश नेगी मामले की जांच करेंगे। 

उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं,  28 घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी मे भर्ती कराया गया। इसमें से सात गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एम्स ऋषिकेश और दून अस्पताल देहरादून के लिए रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें…Tehri: चंबा के पास हुआ भूस्खलन, टैक्सी पार्किंग में मलबा गिरने से मची अफरा-तफरी, कुछ लोगों के दबने की सूचना

जानकारी के अनुसार, बस 35 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे की सूचना पर थाना मनेरी पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। कुछ देर में डीएम अभिषेक रूहेला और एसपी अर्पण यदुवंशी भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 28 घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। नेगी करेंगे जांच।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *