Roorkee News: कार में सवार ग्राम प्रधान के भाई पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर

[ad_1]

Violent firing on village head brother shot in car Roorkee Uttarakhand news in hindi

ग्राम प्रधान के भाई पर लगी गोली
– फोटो : amar ujala

विस्तार


कार से घर लौट रहे  ग्राम प्रधान के भाई पर बाइक सवार बदमाशों में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली ग्राम प्रधान के भाई को जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चंदनपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान के भाई नौशाद रविवार की देर रात कार से रुड़की से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार अंडरपास से गुजरी तो बाइक सवार बदमाशों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें से एक गोली ग्राम प्रधान के भाई नौशाद को जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोलियों की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान के भाई को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मंगलोर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और ग्राम प्रधान के भाई से जानकारी ली।

ये भी पढ़ें…Rishikesh Landslide: वाहनों की आवाजाही के लिए खुला नीलकंठ मार्ग, बारिश और मलबा आने से बार-बार हो रही समस्या

वहीं, डॉक्टरों ने ग्राम प्रधान के भाई की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। तेरी रानी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इधर पुलिस चुनावी रंजिश को लेकर भी जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *