Una News: पुलिस ने पंजाब जा रही लकड़ी से लदी 28 गाड़ियों को पकड़ा, दस्तावेजों की हो रही जांच

[ad_1]

Una police caught 28 vehicles carrying wood going to Punjab

पंजाब जा रही लकड़ी से लदी 28 गाड़ियां पकड़ीं
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश की ऊना पुलिस ने पंजाब जा रही लकड़ी से भरी 28 गाड़ियां पकड़ी हैं। मामला सामने आने के बाद एसपी ऊना व डीएसपी अंब वसुधा सूद भी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच-पड़ताल में ट्रक चालक लकड़ियों से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस दौरान शिवबाड़ी के समीप लकड़ी से लदी गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।

बताया जा रहा है कि श्रावण अष्टमी मेले में भारी भीड़ के चलते भी वन माफिया सक्रिय हो गया है। कुछ महीने पहले भी पुलिस ने इसी तरह लकड़ी से लदी गाड़ियों का काफिला पकड़ा था। डीएसपी अंब वसुधा सूद के अनुसार लकड़ियों से भरे ट्रकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *