UP: चोटी-तिलक देख भड़क गए थे समर्थक…उसके मुंह पर थूका; स्वामी प्रसाद पर जूता फेंकने वाले युवक के भाई का आरोप

[ad_1]

filed complaint in police station brother of youth Akash saini who threw shoes at SP leader Swami Prasad

स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका जूता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पूर्व मंत्री और सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्या पर जूता फेंकने वाले आकाश सैनी के भाई विकास ने बड़ा आरोप लगाया है। सोमवार देर रात को लखनऊ विभूतिखंड थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उसका भाई आकाश एक अधिवक्ता है। आकाश अपने साथियों के संग इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने सोमवार दोपहर को गया था। 

आकाश चोटी और तिलक लगाए था। उसे देखते ही सपा कार्यकर्ताओं ने टिप्प्णी की। इसका आकाश ने विरोध किया था। आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया। इसी बीच स्वामी प्रसाद मौर्या वहां पहुंचे। वहां शोरशराब होने पर पूछताछ की। 

हंगामे के बीच उस पर स्वामी प्रसाद मौर्या के 40-50 समर्थकों ने हमला बोल दिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। जिसमें आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सिर फट गया। आरोप है कि उसके मुंह पर थूका गया। उसे अपशब्द कहे गए। इसके बाद ही आकाश ने जूता फेंका था। पुलिस आकाश के भाई विकास सैनी की तहरीर पर जांच करने की बात कह रही है।

उधर, आरोपी आकाश सैनी के समर्थन में अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाने पर प्रदर्शन किया और उसे छोड़ने की मांग की। वहीं, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने थूकने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *