Uttarakhand Weather News Today: ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे दूसरे दिन भी बंद, रातभर से जारी बारिश का सिलसिला

[ad_1]

Uttarakhand Weather: Continuous Raining Amid Cause Rishikesh-Gangotri Highway Closed For Second Day

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे (फाइल फोटो)

विस्तार


ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे दूसरे दिन भी बंद है। रातभर से बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में हाईवे पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। नरेंद्रनगर बागड़धार के पास हाईवे यातायात के लिए बीते दिन से बंद चल रहा है ।

बीते मंगलवार को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सुबह बगड़धार, प्लास्डा भद्रकाली और ओणी के पास भूस्खलन हो गया था। इस दौरान मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। मलबा साफ करने के लिए जेसीबी लगाई गई है, लेकिन हाईवे खुलने में समय लग सकता है। वहीं, ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे समेत प्रदेश में 247 सड़कें बंद हैं।

ऋषिकेश में एसबीआई के पास मलबे में फंसे वाहन

मंगलवार को ऋषिकेश के ढालवाला में देर रत भारी बारिश के चलते एसबीआई के पास वाहन फंस गए थे। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से निकाला।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *