उत्तर प्रदेश: फांसी लगाती रही पत्नी.. वीडियो बनाता रहा पति, दूसरे प्रयास में हो गई मौत

[ad_1]

उत्तर प्रदेश: फांसी लगाती रही पत्नी.. वीडियो बनाता रहा पति, दूसरे प्रयास में हो गई मौत

कानपुर (यूपी):

कानपुर में एक पति का हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है. पत्नी पंखे से लटककर फांसी लगाने की कोशिश करती रही और पति उसको बचाने की जगह वीडियो बनाता रहा. वहीं पत्नी ने पहली कोशिश के बाद दूसरी बार में फांसी लगा ली. घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें

बताया जाता है कि कानपुर के किदवई नगर के रहने वाले राजकिशोर गुप्ता ने अपनी बेटी शोबिता गुप्ता की शादी 4 साल पहले गुलमोहर इलाके में रहने वाले संजीव गुप्ता के साथ की थी. मंगलवार दोपहर शोभिता ने अपने घर में फांसी लगा ली. संजीव ने इसकी सूचना पत्नी के घरवालों को दी, शोभिता के पिता राजकिशोर अपने घरवालों के साथ जब घबराए हुए बेटी के ससुराल पहुंचे. उनका आरोप है कि बेटी की बॉडी बिस्तर पर पड़ी थी, उसका पति संजीव उसके चेस्ट में हमिंग कर रहा था.

उन्होंने जब पूछा उससे कि फांसी कैसे लगाई? क्यों लगाई? तो उसने अपने मोबाइल का वीडियो दिखाते हुए कह दिया यह पहले भी फांसी लगाने की कोशिश कर रही थी, तब मैंने उसको बचा लिया था. इसका वीडियो भी उसने पत्नी के पिता को दिया. वीडियो देखकर सब घर वाले हैरत में रह गए कि जब उनकी बेटी फांसी लगा रही थी, तब उनका दामाद संजीव उसको बचाने की जगह वीडियो बना रहा था और उसे बोल रहा था, ‘तुम ऐसा ही करोगी तुम्हारी सोच ऐसी ही है.’

शोभिता के पिता ने कहा कि वह खुद उसको अस्पताल नहीं ले गए, हम लोग तुरंत उठाकर उसको अस्पताल ले गए, लेकिन उसको मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद मृतका के घरवालों ने हनुमंत बिहार पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बॉडी का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *