[ad_1]

जिला अस्पताल में जमा लोग
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सहारनपुर में ढमोला नदी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली के गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़ कर 9 हो गई है। सहारनपुर में गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव बालावाली उर्फ बालेली में मासूम बच्ची सहित नौ लोगों की मौत से कोहराम मचा है। सूचना पर ग्रामीण भी जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रोक-रोककर बुरा हाल हो गया। घायलों और मृतकों के शव देखकर परिवार की महिलाओं की चीख-पुकार निकल गई। हादसे के बाद गांव में भी मातम पसरा गया।
[ad_2]
Source link